बेलसंड में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

बेलसंड में शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार

0
बेलसंड: थाना क्षेत्र के भंडारी गांव में पुलिस ने छापेमारी कर एक शराब धंधेबाज को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से देशी चुलाई शराब बरामद की गई है, जिसके बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए बेलसंड थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भंडारी गांव में अवैध रूप से देशी चुलाई शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भंडारी गांव में छापेमारी की। थानाध्यक्ष के अनुसार छापेमारी के दौरान भंडारी गांव निवासी चितरंजन मुखिया को उसके घर से ही गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से सात लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त करते हुए आरोपी के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी चितरंजन मुखिया को जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement