उत्साह के वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

उत्साह के वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

0
सीतामढ़ी: 15 अगस्त को जिले के महादलित टोलो में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। सभी महादलित टोलो में भी पूरे उत्सव एवम उत्साह के वातावरण में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। डूमरा प्रखण्ड के परसपट्टी महादलित टोला वार्ड नम्बर-8 में माननीय विधान परिषद रामेश्वर महतो, जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा एवम पूलिस अधीक्षक हरकिशोर राय की उपस्थिति में टोला बुजुर्ग गनेशी राम ने फहराई झंडा।टोला के लोगो ने बड़े ही उत्साह के साथ झंडोतोलन कार्यक्रम मे भाग लिया। टोला बुजुर्ग गनेशी राम जब झंडोतोलन कर रहे थे,उस समय उनके चेहरे पर खुशी एवम देश प्रेम की झलक स्पष्ट दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि आज का दिन मेरे जीवन मे खुशी का सबसे बड़ा दिन होता है। झंडोतोलन के बाद डीएम ने स्वयं अपने हाथों से टोला बुजुर्ग गनेशी राम को सहारा देकर कुर्सी के पास ले गए एवम अपने बगल में बिठाकर उनसे काफी बाते भी की। उन्होंने सरकार की चल रही योजनाओ का न सिर्फ फीडबैक लिया बल्कि उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही कई योजनाओ एवम विकास कार्य की जानकारी भी दिया। बच्चों के बीच बिस्कुट एवम टॉफी वितरण किया गया। बच्चे काफी खुश नजर आ रहे थे। जिलाधिकारी एवम पुलिस अधीक्षक ने बच्चों के साथ फोटो खिंचवाई। जिले के सभी महादलित टोलो में भी झंडा फहराया गया, जहाँ जिले के वरीय पदाधिकारियो की उपस्थिति में टोला बुजुर्ग ने तिरंगा फहराई ।                                          
====================
====================
*# DPRO,Sitamarhi*

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement