कलश यात्रा में 951 कुंवारी कन्याओं ने लिया भाग

कलश यात्रा में 951 कुंवारी कन्याओं ने लिया भाग

0

बेलसंड: नवरात्र के पांचवे दिन कोठी बाजार मां भवानी पूजा पंडाल से विशाल कलश यात्रा निकाली गई। पूजा समिति के अध्यक्ष सरोज कुमार के नेतृत्व में कलश शोभा यात्रा पूजा स्थल से चलकर चंदौली बागमती नदी से पवित्र जल लेकर पुनः पूजा स्थल पर लौट आई। जहाँ वैदिक मंत्रोच्चारण से पंचम स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। कलश यात्रा में 951 कुंवारी कन्याओं ने भाग लिया। रास्ते में जगह-जगह कलश लेकर चल रही कुंवारी कन्याओं के सेवा के लिए लोग तत्पर दिखाई दिए। उन्हें नींबू पानी का शरबत पिलाकर उनकी सेवा की। कोठी बाजार में अवस्थित मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन आश्विन पूर्णिमा को किया जाता है। पूजा समिति के अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि मेला में खेल तमाशे झूला के अलावे फर्नीचर की दुकान, कास्मेटिक दुकान लोहे से बनी सामग्री की दुकान लगाई गई है। पुरोहित पंडित नागेंद्र मिश्र हैं वही यजमान रामशरण यादव को बनाया गया है। पूजा को शांतिपूर्ण माहौल में सफल बनाने के लिए मनोज सिंह, सरोज सिंह, अभिषेक कुमार, छोटू कुमार, अविनाश मांझी, महेश मांझी, नंद किशोर पासवान, नीरज पासवान, लक्ष्मण मांझी सुनील सिंह आदि लगे हुए है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement