किशोरी के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

किशोरी के अपहरण मामले में बड़ी कार्रवाई, छह नामजद आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज

0
बेलसंड: थाना क्षेत्र के एक गांव से 24 जुलाई को अपहृत 15 वर्षीय नाबालिग लड़की का अबतक सुराग नहीं मिला है। हालांकि पीड़िता की मां द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में 6 लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। प्राथमिकी के अनुसार 24 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 11:30 बजे सूचक नहाने गई थीं।
नहाने और पूजा-पाठ करने के बाद जब वह वापस लौटीं, तो उनकी बेटी घर से गायब मिली। अनहोनी की आशंका पर परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों में काफी खोजबीन की, लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।25 जुलाई की सुबह परिजनों से प्राप्त जानकारी के आलोक में पीड़िता की मां ने रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के थूम्मा गांव निवासी विकास कुमार उर्फ राजा, रामप्रवेश पंडित, फूलमती देवी और रानी कुमारी तथा मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र स्थित डीहजीवर गांव निवासी कुल्हिया देवी व अंजिला कुमारी पर उसकी पुत्री के अपहरण का आरोप लगाया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और नाबालिग की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement