कंसार से गायब सुप्रिया का अब तक नहीं मिला सुराग

कंसार से गायब सुप्रिया का अब तक नहीं मिला सुराग

0

बेलसंड: थाना क्षेत्र के कंसार गांव में 21 नवंबर से गायब सुप्रिया कुमारी उम्र करीब साढ़े चार वर्ष का अबतक कोई सुराग नही मिला है। खोजबीन कर थक जाने के बाद उसके दादा नथूनी साह ने थाने में आवेदन देकर गुहार लगाई है। उसके परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। सुप्रिया दरवाजे पर खेल रही थी उसके दादा टहलने गए थे इसी बीच वह गायब हो गई। नथूनी साह ने अपनी पोती को खोजा लेकिन वह घर पर नही मिली। वह अपने परिजनों के साथ उसे अगल बगल के गांव सहित चारों तरफ खोजा लेकिन उसका कोई सुराग नही मिला। बच्ची के गुम हो जाने से सारा परिवार सदमे में है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement