सीतामढ़ी: तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल एवं उनके द्वारा की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए महिला राजद की प्रदेश प्रवक्ता स्वाति मिश्रा लगातार क्षेत्र भ्रमण कर रही हैं। इसी क्रम में आज सीतामढ़ी शहर के एक निजी कोचिंग इंस्टिट्यूट में गई। जहां माता बहनों के बीच माई बहिन मान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि तेजस्वी यादव के सरकार बनती हैं तो एक महीने के भीतर ही सभी माता बहनों के खाते में 2500 रुपए सीधे तौर पर भेजे जाएंगे। इसके साथ ही जितने भी वृद्ध जन है। जो विधवा है उन सभी का पेंशन 400 से बढ़कर के 1500 किया जाएगा। इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी 1500 रूपया किया जाएगा। स्वाति मिश्रा तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल के बारे में लोगों को बताते हुए कहती हैं कि तेजस्वी जी के कार्यकाल में टोला सेवक, आशा कार्यकर्ता, तालीमी मरकज सभी का मानदेय दोगुना किया गया। नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया गया। चार लाख नियुक्ति पत्र बांटे गए। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार सुधार हुए। मेडल लाओ नौकरी पाओ योजना के तहत राष्ट्रीय लेवल के खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में जाने का अवसर दिया गया। स्वाति मिश्रा का कहना है कि माई बहिन मान योजना, महिलाओं के लिए एक आर्थिक आजादी होगी। इस योजना से सभी महिलाएं काफी उत्साहित हैं। बड़ी संख्या में महिलाएं राष्ट्रीय जनता दल से जुड़ रही हैं।