सड़क हादसे मामले में 16 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

सड़क हादसे मामले में 16 साल से फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

0
बेलसंड (सीतामढ़ी): स्थानीय थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पिछले 16 वर्षों से कानून की आँखों में धूल झोंक रहे एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अदालत द्वारा कुर्की-जब्ती का आदेश भी जारी किया जा चुका था, लेकिन वह लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच भाग रहा था।
2010 के सड़क हादसे का है मामला
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान भोरहा गांव निवासी अमरजीत साह उर्फ रकट्टू साह के रूप में हुई है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है। उसके खिलाफ साल 2010 में सड़क दुर्घटना से जुड़ा एक मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद से ही वह पिछले 16 सालों से लगातार फरार चल रहा था।
मुंगेर कोर्ट से जारी था कुर्की वारंट
आरोपी के खिलाफ न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, मुंगेर की अदालत द्वारा कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया गया था। मुंगेर पुलिस की टीम लंबे समय से उसकी तलाश में जुटी थी, लेकिन वह अपनी पहचान छिपाकर बार-बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब हो जाता था।
थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम ने दबोचा: बेलसंड थानाध्यक्ष जंगो राम के नेतृत्व में एएसआई रघुवर साह एवं पुलिस बल की एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भोरहा गांव से आरोपी अमरजीत साह को धर दबोचा।
थानाध्यक्ष का बयान: थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके बाद न्यायालय के आदेशानुसार उसे आगे की न्यायिक हिरासत के लिए जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement