पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

पत्नी की हत्या के मामले में फरार आरोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया इश्तेहार

0
बेलसंड: थाना क्षेत्र के शिवनगर गांव में पत्नी की हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी राजीव मिश्रा के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सोमवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर पर इश्तेहार चस्पा करने की कार्रवाई पूरी की। इस दौरान पूरे गांव में बकायदा डुगडुगी बजवाकर मुनादी भी कराई गई।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के अनुसार, आरोपी राजीव मिश्रा के विरुद्ध अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। इस मामले को लेकर बेलसंड थाने में कांड संख्या 110/17 दर्ज है। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा है। बार-बार दबिश दिए जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर, अंततः पुलिस ने न्यायालय की शरण ली और कोर्ट के निर्देश पर यह सख्त कदम उठाया।

डुगडुगी बजाकर की गई कार्रवाई
न्यायालय से जारी आदेश के अनुपालन में सोमवार को बेलसंड थाने के दरोगा सुशील कुमार सिंह पुलिस बल के साथ शिवनगर गांव पहुंचे। पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपी के घर के दरवाजे पर इश्तेहार चस्पा किया। साथ ही, गांव में डुगडुगी बजवाकर आरोपी को आत्मसमर्पण करने की सार्वजनिक चेतावनी दी गई।

थानाध्यक्ष जंगो राम का बयान
न्यायालय के आदेशों का शत-प्रतिशत पालन करते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की जा रही है। अगर आरोपी राजीव मिश्रा निर्धारित समय सीमा के भीतर अदालत या पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो विधि सम्मत आगे की कार्रवाई जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से गांव और आसपास के इलाके के फरार अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने साफ कर दिया है कि यदि आरोपी जल्द ही कानून के सामने हाजिर नहीं हुआ, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement