दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती

दहेज प्रताड़ना मामले में पुलिस ने फरार आरोपी के घर की कुर्की-जब्ती

0

बेलसंड (सीतामढ़ी): दहेज प्रताड़ना के एक मामले में लगातार फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ बेलसंड थाना पुलिस ने सख्त कानूनी कार्रवाई की है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया। यह पूरी कार्रवाई बेलसंड थानाध्यक्ष जंगो राम के कुशल नेतृत्व में की गई।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, बेलसंड थाना क्षेत्र के भोरहा गांव निवासी साजन कुमार पर उसकी पत्नी गुड़िया देवी ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी साजन कुमार गिरफ्तारी के डर से लगातार फरार चल रहा था।
कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
पुलिस द्वारा बार-बार दबिश दिए जाने के बावजूद आरोपी ने न तो आत्मसमर्पण किया और न ही पुलिस की गिरफ्त में आया। आरोपी की इसी लगातार फरारी को देखते हुए एसडीजीएम सदर न्यायालय, सीतामढ़ी ने उसके खिलाफ कुर्की-जब्ती का वारंट जारी किया था।
न्यायालय के इसी आदेश के अनुपालन में बेलसंड पुलिस गुरुवार को भोरहा गांव पहुंची। थानाध्यक्ष के दिशा-निर्देशन में एएसआई सुशील सिंह ने भारी पुलिस बल के साथ फरार आरोपी साजन कुमार के घर पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने घर में रखे तमाम सामानों को कुर्क किया और उसे ज़ब्त कर अपने साथ थाने ले आई। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने वाले अपराधियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। फरार आरोपियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement