बेलसंड: गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दमामी टोले जयनगर गांव से पांच लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला तस्कर के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है।
थानाध्यक्ष के निर्देश पर हुई कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष जंगो राम को दमामी टोले जयनगर गांव में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। थानाध्यक्ष के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते ए एस आई सुशील कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ दमामी टोले जयनगर गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से पांच लीटर अवैध देसी चुलाई शराब बरामद की।
महिला तस्कर पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

