बेलसंड से अगवा नाबालिग लड़की कटिहार से बरामद, पड़ोसियों पर ही लगा है आरोप

बेलसंड से अगवा नाबालिग लड़की कटिहार से बरामद, पड़ोसियों पर ही लगा है आरोप

0

बेलसंड: थाना की पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए नगर पंचायत क्षेत्र से अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को कटिहार से बरामद कर लिया है। पुलिस ने यह कार्रवाई तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर की है। यह मामला बेलसंड थाना कांड संख्या 189/26 के तहत दर्ज है। थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी बीच पुलिस को लड़की के कटिहार में होने की गुप्त सूचना और तकनीकी इनपुट मिले। 
सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष के निर्देश पर एसआई मुन्ना कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए कटिहार में चिन्हित ठिकाने पर छापेमारी की और अपहृत नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद करने में कामयाबी हासिल की। इस घटना को लेकर लड़की के पिता ने थाने में एक लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पीड़ित पिता ने अपने ही पड़ोस के कुछ लोगों को इस अपहरण की घटना का मुख्य आरोपी बनाया है।
दर्ज प्राथमिकी में मो० मंजर आलम, मो० असरफ आलम, मो० मनीर आलम, मो० नजरुल आलम, मो० अशफाक आलम को नामजद किया गया है। थानाध्यक्ष जंगो राम ने बताया कि लड़की की सकुशल बरामदगी के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 
नियमानुसार पीड़िता का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराया जा रहा है और साथ ही उसका मेडिकल परीक्षण कराने की प्रक्रिया भी की जा रही है। इसके अलावा, मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

Advertisement